केरल में Shashi Tharoor की सुरक्षा में चूक, काफिले पर हमला

Date:

केरल के वंडूर इलाके में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमला होने का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे चेलिथोडे क्षेत्र में हुई, जब थरूर एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

ख़बरों के अनुसार, चेलिथोडे पुल के पास सड़क संकरी होने के कारण ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई थी। इसी दौरान दो गाड़ियों में सवार करीब पांच लोगों ने थरूर के काफिले को रोक लिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब गनमैन रतीश के पी ने रास्ता साफ करने के लिए सामने खड़ी गाड़ी हटाने को कहा। आरोप है कि इस बात पर हमलावर भड़क गए और गनमैन व ड्राइवर पर हमला कर दिया।

घटना के बाद गनमैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला अचानक हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

ट्रेंडिंग

संबंधित लेख
संबंधित

राजस्थान Weather Update: 16 जुलाई से सक्रिय होगा मानसून, जानें ताजा पूर्वानुमान

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई...

राजस्थानी संगीत जगत को बड़ा झटका, लोकधुनों के सबसे बड़े संरक्षक केसी मालू का निधन

राजस्थानी लोकसंगीत और संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले...